बेगूसराय: आपसी वि’वाद में गो’लीबारी, एक श’ख्स ज’ख्मी, मौके से क’ट्टा ब’रामद

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में गोलीबारी की वारदात हुई है. भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित दहिया गांव में एक पूरा परिवार घर के आगे सड़क पर बैठकर अलाव ताप रहा था. उसी समय एकाएक कुछ लोग आए और एक युवक की पिटाई करने लगे. इसी बीच उसका बहनोई वहां से उठकर बीच बचाव करने पहुंचा. जिससे बहस करने के बाद बदमाशों ने अपने कट्टे से गोली चला दी. तभी गोली जाकर युवक के पेट में लग गई. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए पीएचसी भेजा वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Thumbnail imageअपराधियों ने चलाई गोली

यह मामला भगवानपुर थाना के दहिया अंतर्गत वार्ड संख्या 10 का है. एक दूसरे से मामूली विवाद में बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मार दी. बताया जाता है कि साले को पिटाई से बचाने के लिए बहनोई गया. तब उसे बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वहां से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां घायल व्यक्ति की इलाज जारी है. वहीं घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय अर्जुन सदा के रूप में हुई है.

दो अपराधियों का कारनामा

घायल हुए व्यक्ति की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि हम सभी लोग सड़क किनारे बैठकर अलाव सेंक रहे थे. अचानक दो लोग वहां पर आ धमके और हमारे भाई के शरीर को जबरन धक्का मारने लगे. जब हमारे भाई ने उन बदमाशों का विरोध किया. तभी उनलोगों ने थप्पड़ जड़ दिया.

उसी समय बीच बचाव करने पहुंचे हमारे पति को उन बदमाशों ने पेट में गोली मार दी. उसके बाद वे लोग वहां से फरार हो गए. इस मामले में भगवानपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक कट्टा बरामद किया गया है. वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading