मुजफ्फरपुर : ध’मकी के बाद दु’ष्कर्म पीड़िता ने परिजन के साथ गांव छोड़ा

मुजफ्फरपुर: गायघाट, बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में बेनीबाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को हिरासत में लिया है। हालांकि पीड़िता के आवेदन देने के 30 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं हो सका।

बिलक़ीस बानो मामला: दोषियों की रिहाई के बाद सुरक्षा वजहों से कई मुस्लिम  परिवारों ने गांव छोड़ादूसरी ओर धमकी व केस नहीं करने के दबाव के कारण पीड़िता व उसके पिता ने गांव छोड़ दिया है। बेनीबाद ओपी प्रभारी रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपित युवक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। वह निर्दोष है या दोषी जांच में पता चलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इधर पीड़िता व उसके पिता पर सामाजिक स्तर पर जनप्रतिनिधि व दबंगों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा था कि वह केस नहीं करे। सामाजिक स्तर पर बैठकर इसका निराकरण कर लिया जाए। लगातार समाजिक दबाब के डर से पीड़िता व पीड़िता के पिता गांव छोड़कर दूसरे गांव चले गए हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि एक पुलिस केस नहीं कर रही है और गांव में धमकी दी जा रही है। इस लिए गांव छोड़कर निकल गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.