मुजफ्फरपुर: कृषि उत्पादन बाजार समिति के व्यावसायियों की बैठक गुरुवार को दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बाजार समिति प्रांगण में हुई। इस दौरान सभापति दिलीप कुमार, अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, महामंत्री रामनरेश कुमार, कोषाध्यक्ष शेखर चौधरी, उपाध्यक्ष संजय राय, श्रवण विंजराजका व सुनील कुमार और संगठन मंत्री सह प्रवक्ता पवन कुमार दूबे निर्वाचित हुए। इस मौके पर जितेंद्र कुमार चौधरी, कमलेश प्रसाद, युगल किशोर प्रसाद, कौशल किशोर सिंह, पंकज कुमार, राजू बोथरा, संजय राय, सुरेश कुमार शाही एवं अवध किशोर सिंह उपस्थित थे। बाजार समिति में बैठक करते व्यवसायी।






