मुजफ्फरपुर : नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मल्दहिया में शादी समारोह में जाने के लिए राजेश प्रसाद ने दिमागी रूप से कमजोर पिता मोहन प्रसाद वर्णवाल (60) को कमरे में ताला जड़ बंद कर दिया। चार दिनों तक पिता कमरे में बंद रहे, तब दरवाजा खटखटना शुरू किया।
ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कमरे का ताला तोड़ पिता को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष रामश्रय यादव ने बताया कि शिकारपुर थाने के एसआई अरविंद कुमार सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया था। मुखिया ने पंचायती कर मामले को सलटाने का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले पर नजर रख रही है।





