जमुई में जमीन वि’वाद में गो’लीबारी, कई लोग बुरी तरह ज’ख्मी

जमुई: बिहार के जमुई के जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की गई. लछुआड़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में दो लोगों के बीच मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई. जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लग गई. इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से लोग घायल हो हुए. जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

जमीन विवाद में गोलीबारी

 

यह जमीन विवाद दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से चल रहा था. शुक्रवार की सुबह मथुरापुर गांव में घर के पास एक कट्ठा जमीन पर बांधे जानवर को हटाने के लिए पिछले 6 महीनें से विवाद था. जमीन पर बांधे जानवरों को हटाने के लिए काफी दिनों से मारपीट चल रहा था. इसके बाद महेश्वर यादव, विशो यादव, राजेश यादव, बृजेश कुमार, निरंजन कुमार, संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस गोलीबारी में बुजुर्ग महेश्वर यादव के बाएं पैर के घुटने में गोली लग गई.

घायल बुजुर्ग ने दिया बयान

घायल महेश्वर यादव ने बताया कि घर के पास से एक कट्ठा जमीन के लिए पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा था. जमीन पर बंधे जानवर को हटाने के लिए महेश्वर यादव ने शिवबालक यादव को कहा. जिसके बाद शिवबालक यादव, नीतीश कुमार, पवन कुमार, समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट करनी शुरू कर दी. इसी दौरान विक्की कुमार ने महेश्वर यादव को गोली मार दी.

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया. उसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading