युवक ने 80 साल की बुजुर्ग का सिर प’त्थर से कु’चला, अस्पताल में त’ड़प-त’ड़पकर महिला की मौ’त

औरंगाबाद जिले में बेरहमी से एक बुजुर्ग महिला (80) का सिर पत्थर से कुचला गया था। महिला ने इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मामला कुटुंबा प्रखंड के डुमरी पंचायत में अंबा थाना एरिया के तहत आने वाले जौड़ा गांव का है।

Aurangabad:युवक ने 80 साल की बुजुर्ग का सिर पत्थर से कुचला, अस्पताल में तड़प -तड़पकर महिला की मौत - Aurangabad 80-year-old Woman Murderd By Crushing Her  Head With A Stone - Amar Ujalaबता दें कि मृतक महिला शनिचरी देवी जौड़ा गांव की निवासी थी। महिला पूरे परिवार के साथ बघार में लल्लू अहरा के समीप चंडी स्थान पर खेतीबाड़ी करती थी। इसी खेती से ही उसके पूरे परिवार का गुजर-बसर होता था। तीन फरवरी की शाम को महिला खेत में गई थी। महिला वहां जाल बांध रही थी। इसी दौरान उसी के गांव का प्रमोद यादव उर्फ बौद्ध का बेटा विकास यादव वहां आया और महिला से बहस करने लगा।

बहस करते-करते युवक गुस्से में आ गया और वहां पड़े पत्थर से बुजुर्ग महिला के सिर पर मार दिया। खून से लथपथ महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। जानकारी लगते ही परिजन वहां पहुंचे और महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


मामले की गुरुवार दोपहर को पुलिस को सूचना दी गई। अंबा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से मृतका के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में अंबा थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया, मामला पुलिस संज्ञान में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading