पटना : बिहार के स्कूल आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे धनरूआ प्रखंड के एक स्कूल का है। जहां से सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस खबर को जानने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। घटना आठवीं की छात्रा के साथ हुई है। स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद वहां स्कूल के कर्मचारी और आशाकर्मी उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने जो बताया उसके बारे में जानकर सबके पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजन अचानक बेहोश हो गये। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आठवीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी गर्भवती हो गई है।
पीड़ित छात्रा फरार
हालांकि, मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को छात्रा की तबीयत अचानक स्कूल में ही बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे नजदीक के डॉक्टर से दिखाने की बात शुरू हुई। उसके बाद स्कूल के कर्मचारी उसे लेकर स्थानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ने छात्रा की जांच की और कहा कि किशोरी गर्भवती है। उसके बाद छात्रा अचानक जोर-जोर से रोने लगी। किशोरी के गर्भवती होने की बाद गांव में आग की तरह फैल गई। परिजनों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। परिजन अब एक दूसरे से चेहरा छुपाकर चल रहे हैं।
स्कूल के गार्ड पर शक
जैसे ही किशोर रोने लगी। उसके पास कई ग्रामीण पहुंच गये। किशोर से आरोपी का पता पूछने लगे। किशोरी और जोर से रोने लगी। वहीं, स्थानीय अस्पताल से जानकारी मिली कि तीन दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हुई थी। वो डॉक्टर से दिखाने के लिए तीन दिन पहले भी आई थी। बुधवार को उसकी जांच पीएचसी की डॉक्टर कुमारी विभा ने की थी और उसे गर्भवती बताया था। छात्रा की जांच के बाद उसकी बहन तो अस्पताल में रह गई थी। लेकिन पीड़ित वहां से मुंह छुपाकर भाग गई। आशाकर्मी को उसे घर पहुंचाने को कहा गया, लेकिन वो हाथ छुड़ाकर भाग गई। छात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वो कई महीनों से अपने घर नहीं गई है।
स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित
इधर, घटना के बाद विद्यालय के गार्ड का कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। लोगों को आशंका है कि स्कूल में गार्ड की ओर से गलत काम किया गया होगा। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस मामले में डॉक्टरों ने बताया कि आवासीय विद्यालय की इस छात्रा के बारे में सभी जानकारी वार्डेन को दे दी गई है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। विद्यालय प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। छात्रा फरार है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अभी तक इस मामले में पुलिस के एंट्री की सूचना नहीं है। लेकिन धनरूआ में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।



