5 साल की मासूम से गैं’गरेप के बाद ह’त्या… श’व को जमीन में गाड़ा, स’नसनीखेज कां’ड से ह’ड़कंप

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में पांच साल की एक बच्ची का अर्धनग्न शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बच्ची से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शनिवार देर रात उस शव बरामद किया, इसे तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया है। वहीं मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। कोर्ट में पेशी के बाद दो को जेल भेज दिया गया, एक नाबालिक आरोपी को रिमांड होम भेजा गया है।

Gagrape With 5 Year Old Girl in purnia By Uncles and his friend dead found  in field| Bihar Crime: चाचा बना हैवान! पहले किया दुष्कर्म फिर 5 साल की मासूम  की लीतीन आरोपी पकड़ाए, पूर्णिया एसपी ने दी जानकारी

पूर्णिया के एसपी आमिर जावेद ने कहा कि इस सनसनीखेज कांड में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है, जो बच्ची के करीबी रिश्तेदार थे। पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसी के बाद पुलिस को बच्ची के शव का पता लगा। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने कुछ नशा किया हुआ था। इसी दौरान वो 5 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर घर से लेकर गए।

आरोपियों ने कबूल किया अपना गुनाह

एसपी आमिर जावेद ने कहा कि आरोपी दोनों युवक बच्ची के चाचा थे, इसलिए वह उनके साथ चुपचाप चली गई। इसके बाद आरोपी उस बच्ची को सूनसान जगह ले गए और गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। सबूत नष्ट करने के लिए, उन्होंने शव को नदी के किनारे मकई के खेत में एक गड्ढे में दबा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की नौ फरवरी से घर से लापता था। एसपी ने कहा कि इस मामले में दोनों आरोपियों की रविवार को कोर्ट में पेशी हुई और फिर जेल भेज दिया गया। आरोपियों में एक नाबालिग है, जिसे रिमांड होम भेज दिया गया है।

दुष्कर्म मामले में 24 घंटे के अंदर चार्जशीट : एसपी

एसपी ने टीओआई को बताया कि इस मामले में 24 घंटे के भीतर चार्जशीट तैयार की जाएगी। इस केस में तीन आरोपी हैं, जिनमें से एक की उम्र 20 साल, दूसरे की 19 और तीसरे की 17 साल है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना गुरुवार को उस समय हुई, जब बच्ची तीन अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि जब उनकी बेटी लापता हो गई तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। जिन बच्चों के साथ वह खेल रही थी, उन्होंने बताया कि वह अपने चाचा के साथ गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading