नालंदा: पति ने छोड़ा तो प्रेमी ने थामा हाथ, दूसरी बार भी मिली ठोकर….

बिहार के नालंदा स्थित चंडी थाना इलाके में एक महिला अपने पति, प्रेमी और उसके घरवालों के ठुकराने के बाद न्याय की गुहार लिए थाने पहुंची है। महिला एक बच्ची की मां है और दूसरी बार गर्भवती भी है। प्रभारी थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि युवती ने आवेदन दिया है, जिसमें उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपित युवक महिला के गांव का ही रहने वाला है।

प्रेमी के इशारे पर महिला ने पति से लिया तलाक और चार साल के बच्चे को भी छोड़ा,  सदमे में प्रेमी की दादी की चली गई जान - premi ke ishare parमहिला की शिकायत के अनुसार, उसके पहले पति ने बच्ची पैदा होने पर उसे तलाक दे दिया था। तलाक के बाद वह अपने मायके में रहने लगी। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक से आंखें चार हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। महिला से शादी का वादा कर युवक उसे लेकर फरार हो गया।

महिला के गर्भ में प्रेमी का बच्चा

दोनों कुछ महीने साथ रहे। इसके बाद दोनों वापस अपने गांव लौट आए। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई। महिला युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी। इसी बीच युवक बिना कुछ बताए गायब हो गया। उसने महिला से फोन पर बात करना भी छोड़ दिया।

युवक के घरवालों ने महिला को अपनाने से इनकार किया

महिला ने जब युवक के घरवालों को इस बात की जानकारी दी तो उन लोगों ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। अंत में थक-हारकर महिला ने न्याय की गुहार लेकर थाना में आवेदन दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि युवती का आवेदन मिला है। गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप  है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्ष को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading