बुलेट नहीं मिलने पर पत्नी को श्रद्धा म’र्डर दुहराने की मिली ध’मकी, वीडियो बनाकर किया वायरल

जमुई : जमुई में दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर नाराज पति ने अपनी पत्नी के हाथ बांधकर उसे श्रद्धा मर्डर वाली धमकी दिया है। इस बाबत पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने पति ने धमकी देते हुए कहा कि मैं तुम्हारा हश्र दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तरह तुम्हारा जवाह (चाक़ू से काटने) करूंगा। इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपनी पत्नी को दुपट्टे से दोनों हाथ बांधकर इस तरह की धमकी देने का पूरा विडियो बनाकर खुद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरा मामला गरही थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड गांव की है। इसको लेकर पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Bihar:जमुई में बुलेट नहीं मिलने पर पत्नी को श्रद्धा मर्डर दुहराने की मिली  धमकी, वीडियो बनाकर किया वायरल - Bihar: Wife Threatened To Repeat Shraddha  Murder For Not Getting ...तीन साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता नवादा जिले के बकसोती गांव निवासी निजामुद्दीन की पुत्री रोशन प्रवीण है जिसकी शादी 2019 में गरही थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड गांव निवासी मो. शमशेर आलम के पुत्र मो. सज्जाद अंसारी के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में महिला से बुलेट और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे । इसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग रोशन प्रवीण को प्रताड़ित भी करने लगे। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल 
पीड़िता का कहना है कि जब बुलेट और रुपया नहीं मिला तो पति मो. सज्जाद अंसारी ने रोशन प्रवीण को घर में दुपट्टे से दोनों हाथ बांधकर उसे जबाह करने की धमकी दी। साथ ही उसने मोबाइल से इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
क्या कहती है पुलिस 
इस घटना के संबंध में महिला थाना के अवर निरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि आवेदन  दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading