पुलवामा ह’मले की चौथी बरसी, मसौढ़ी के शहीद संजय सिन्हा की याद में कार्यक्रम

पटना: राजधानी पटना के मसौढ़ी में आज शहीद संजय सिन्हा की शहादत दिवस मनाया जा रहा है. आज ही के दिन पुलवामा अटैक में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. पूरे देश भर में आज पुलवामा अटैक में शहीदों की याद में बरसी मनाई जा रही है. सीआरपीएफ भी इन शहीद जवानों को याद करते हुए शहादत दिवस मनाती है. वहीं, बिहार के लाल मसौढ़ी निवासी शहीद संजय सिन्हा की शहादत पर उन्हें याद किया जा रहा है. इस मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रम चल रही है.Thumbnail imageशहीद संजय का शहादत दिवस

सीआरपीएफ जवान के शहादत की याद में मसौढ़ी में शहादत दिवस मनाया जा रहा है. शहीद संजय सिन्हा के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मसौढ़ी में सड़क भी बनवाया है. इसके साथ ही शहीद संजय के नाम पर मसौढी प्रखंड कार्यालय में सभागार भी बनाया गया है. हालांकि वहां अभी तक संजय सिंह की प्रतिमा और तोरण द्वार नहीं बन पाए हैं. इसके लिए कई ग्रामीणों ने इसके लिए अधिकारियों तक बात पहुंचाई है. वहीं पूरे ग्रामीण इस दिन को याद कर काफी दुखी होते हैं. कई लोगों में इस बात को लेकर मलाल है.

2019 में हुआ पुलवामा अटैक

14 जनवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर विस्फोटकों से भरे स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी. जहां सीआरपीएफ का पूरा काफिला उसमें शहीद हो गया था. उसी काफिले में मसौढ़ी के लाल संजय सिंह भी शामिल थे. जिनके याद में पूरे बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में आज पुलवामा अटैक की बरसी मनाई जा रही है. वहीं कई पदाधिकारियों के शामिल होने की भी संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.