बिहार : भारी मात्रा में कैन ब’म एवं वि’स्फोटक सामग्री ब’रामद

गया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं ब्लास्ट मैटेरियल जब्त किया है। कार्रवाई कमांडेंट 29वीं वाहिनी एसएसबी एच के गुप्ता के निर्देश पर अर्द्धसैनिक बल की डी कंपनी सलैया, सी कंपनी डुमरिया एवं भदवर थाना के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है। इस दौरान भारी मात्रा में कैन बम के साथ अन्य विस्फोटक सामग्री एवं ब्लास्ट मैटेरियल जब्त किया गया।

नक्सलियों ने 200 मीटर के दायरे में लगाए थे 10 बम; एक ही तार से जुड़े |  Bihar News; 10 IEDs recovered from Gaya forest, Naxalites had planted 6  cans and 4 cylinder bombs - Dainik Bhaskarएक छोटे से तार से खोजा विस्फोटकों का जखीरा

कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि पाननवान टांड एवं बाघमंडा के जंगलों में नक्सली सक्रिय हैं और किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसएसबी की दोनों कंपनियों द्वारा पुलिस के साथ मिलकर सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रास्ते में एक वायर दिखा जिसकी डीएसएमडी के द्वारा जांच करने पर एक कैन बम रास्ते में दबा हुआ मिला। इसके बाद इलाके की घेराबंदी करके जांच अभियान को और सघनता से चलाया गया तो विस्फोटक से 150 मीटर दूर पहाड़ की टेकरी पर चार अन्य कैन बम एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

बड़े पैमाने पर फौज को क्षति पहुंचाने का था प्लान

इस अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पांच कैन बम (जिसका अनुमानित वजन 30 किलोग्राम है), इलेक्ट्रिक वायर और 42 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर जब्त किया गया। अभियान के बाद बरामद बम और विस्फोटकों को एसएसबी के बम निरोधक दस्ते द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर डिफ्यूज किया गया। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि एडीपी एवं ज्वाइंट पैट्रोलिंग के दरम्यान सर्च पार्टी उक्त टेकरी का इस्तेमाल बाउंड के रूप में करती थी। टेकरी को टारगेट बनाकर नक्सलियों का इरादा बड़े पैमाने पर फौज को क्षति पहुंचाना था।

इस जांच अभियान में डी कम्पनी का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट शिव राम कृष्णन, सी कंपनी का नेतृत्व इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार एवं पुलिस दल का नेतृत्व भदवर एसएचओ शंभू कुमार कर रहे थे। इस अभियान की सारी जानकारी गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बाद में उपलब्ध कराई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading