नालंदा में गेट फांदकर परीक्षा देने क्यों गईं छात्राएं? जानिए यहां

नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार में आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो गयी। इंटर परीक्षा की तरह मैट्रिक परीक्षा में भी विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को इंट्री नहीं दिया गया। बिहारशरीफ के किसान कॉलेज में परीक्षार्थी गेट फांद कर परीक्षा भवन में जाने का प्रयास करती देखी गईं । परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी तक दो पालियों में की जाएगी।

नालंदा में गेट पर चढ़कर परीक्षा सेंटर में घुसी छात्रा, वीडियो हुआ वायरल |  Girl students entered the examination center by climbing the gate in Nalanda  video went viral - News Nationबिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्देश के अनुसार परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रथम पाली के परीक्षार्थी पूर्वाह्न 9:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी अपराह्न 1:30 बजे तक अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

परीक्षा केंद्र में जूता-मौजा पहनकर परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित होगा, परीक्षार्थी केवल चप्पल/सैंडल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। इस परीक्षा के आयोजन के लिए जिला में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें बिहारशरीफ में 19, हिलसा में 08 तथा राजगीर में 09 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें से छात्रों के लिए 19 तथा छात्राओं के लिए 17 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 24960 छात्र तथा 23216 छात्राएं शामिल होंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading