नालंदा में वैलेंटाइन डे पर दो दिल मिल रहे थे चो’री-चो’री चुपके-चुपके मगर…

नालंदा में वैलेंटाइन डे के मौके पर दो दिल मिल रहे थे चोरी चोरी चुपके चुपके मगर …ग्रामीणों ने उस बेखबर जोड़े को देख लिया और दोनों की शादी करा दी। मामला हरनौत प्रखंड अंतर्गत कल्याणबीघा ओपी क्षेत्र के बराह गांव की है। बताया जाता है कि युवक पटना जिला के सैदपुर गांव का रहने वाला है।

Bihar:नालंदा में वैलेंटाइन डे पर दो दिल मिल रहे थे चोरी चोरी चुपके चुपके मगर...  - Bihar: Two Hearts Were Meeting Secretly On Valentine's Day In Nalanda  But... - Amar Ujala Hindiजबकि प्रेमिका कल्याणबीघा के बराह गांव के बिगहा  निवासी अर्जुन राम की पुत्री है। बताया जाता है कि युवक का इसी गांव में रिश्तेदारी है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इसी दौरान युवती उसे मिलने के लिए बुलाई। लेकिन कहते हैं न कि इश्क छुपाये नहीं छिपता।

चोरी चोरी चुपके चुपके दोनों प्रेमी को मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। फिर क्या था, यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना प्रेमिका के परिवार वालों को दी। प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक को पकड़कर उसके घर वालों को बुलवाया।

फिर दोनों परिवार की रजामंदी के बाद बिन बैंड बाजा और बाराती के दोनों की शादी करा दी गई । अब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा का कहना है कि प्रेमी प्रेमिका दोनों एक ही समाज के हैं और दोनों के परिवार की रजामंदी से ही यह शादी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading