13 फरवरी को हुआ था कोर्ट मैरेज, 14 को म’र्डर.. कुएं से नवविवाहिता की ला’श ब’रामद

जमुई: बिहार के जमुई में कुएं से महिला की लाश बरामद हुई है. मामला गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव का है. जहां बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में नवविवाहिता का शव देखा. परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की रात ससुराल वालों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी.Thumbnail imageबाद में शव को कुएं में फेंककर फरार हो गए. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवविवाहिता के शव को कुएं से निकाला और कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मौत से एक दिन पहले हुई थी महिला की शादी

सदर अस्पताल में डॉक्टर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है. मृतका की पहचान मौरा गांव निवासी मो.मंजूर आलम अंसारी की पुत्री सलमा खातून के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सलमा खातून गांव के ही वकील अंसारी के पुत्र सनाउल अंसारी से प्रेम करती थी.

इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी हो गई, उसके बाद सनाउल अंसारी ने शादी करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी. जिसके बाद सलमा खातून ने अपने पिता से एक लाख रुपया लेकर सनाउल अंसारी को दे दिया था और 13 फरवरी को दोनों ने कोर्ट में शादी रचा कर ली थी.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने बताया कि कोर्ट में शादी करने के बाद जब उससे कोर्ट का कागज की मांग की गई तो सनाउल अंसारी ने कोर्ट का कागज देने से इंकार कर दिया. कागज मांगने के दौरान ही दोनो पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा. इस बीच पति मो. सनाउल अंसारी, ससुर वकील अंसारी, सास मुन्नी खातून और तीन ननद और अन्य लोगों ने सलमा की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और शव को कुंआ में फेंककर फरार हो गए. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है, आरोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading