नालंदा में एक वकील की सं’देहास्पद स्थिति में मौ’त, नवनिर्मित मकान में पड़ा था श’व

नालंदा में एक वकील की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर मोहल्ले स्थित पंडित टोला की है, जहां एक नवनिर्मित मकान में सत्येंद्र कुमार सिन्हा का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

Bihar:नालंदा में एक वकील की संदेहास्पद स्थिति में मौत, नवनिर्मित मकान में पड़ा था शव - A Lawyer Died Under Suspicious Circumstances In Nalanda, The Body Was Lying In A Newly Constructedपरिजन हत्या की आशंका कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में वकील दिनेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। उनका कहना है कि शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के गहरे निशान दिख रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्षता से जांच करे और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। फिलहाल नगर थाना और सोहसराय की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हत्या का कारण 
इस हत्या के क्या कारण हैं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह हत्या जमीनी विवाद की वजह से किया गया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताक्ष कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading