नवादा: बिहार के नवादा में ट्रैक्टर चालाक की इलाज के दौरान मौत हो गई. नारदीगंज थाना अंतर्गत बनगंगा के पास अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर ड्राइवर से जबरन लूटपाट करने लगा. इसी दौरान चालक ने विरोध करना शुरू किया. तभी अज्ञात अपराधियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगा. जिससे चालक बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोंगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई.
ट्रैक्टर चालक की मौत
मृतक के चाचा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राजगीर में ट्रैक्टर से ईंट गिराकर लौट रहा था. तभी गंगा के पास पहुंचकर साथ में खाना पीना खाए. उसके बाद अज्ञात अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही उसके पास मौजूद नगद दो लाख रुपए छीनकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में पाकर चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया. जहां बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया. डॉक्टरों ने इलाज के बाद चिंताजनक हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. तभी से इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक चालक की पहचान नवादा के मंगर बीघा गांव निवासी मनोज कुमार (पिता स्वर्गीय सीताराम प्रसाद) के रूप में हुई है.




