भूमि वि’वाद में पड़ोसी ने ह’वलदार पर चा’कू से किए कई वा’र….हा’लत नाजुक

सारण मंडल के छपरा जिला स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बरहमपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में मधुबनी में कार्यरत हवलदार अजीत राय को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया। अचेत अवस्था में हवलदार को जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने घायल को पटना रेफर कर दिया। इस घटना के मुख्य आरोपी पवन राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar: छपरा में भूमि विवाद में पड़ोसी ने हवलदार पर चाकू से किए कई वार,  नाजुक हालत में पटना किया गया रेफर - neighbor stabbed constable in chhapra  bihar over land disputeभूमि विवाद में हवलदार को चाकू घोंपा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहमपुर मोहल्ले में मधुबनी में कार्यरत हवलदार अजीत राय एवं उनके पड़ोसी पवन राय के बीच कुछ भूमि विवाद हो गया। इसी विवाद में पवन राय ने हवालदार अजीत राय पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी चाकू से उन पर लगातार प्रहार करता गया, जिससे उनके सिर व सीने में कई जख्म लग गए। चाकू लगने से अजीत राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Patna High Court Latest News, Updates in Hindi | पटना हाई कोर्ट के समाचार  और अपडेट - AajTakछपरा जिला के सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज कर घायल हवालदार को गंभीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन राय को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading