झारखंड के 2 युवकों की नहर में डू’बने से मौ’त, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों

औरंगाबाद : झारखंड के दो लोगों की औरंगाबाद में मौत हो गई. नवीनगर प्रखंड स्थित बारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की नहर में गिरने से मौत हो गई. बताया जाता है कि ये दोनों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से नवीनगर की ओर जा रहे थे. तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने इन लोगों की बाइक में टक्कर मार दी. जिससे दोनों लोग सड़क किनारे नहर में गिर गए. तभी इन दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई.

Thumbnail imageनहर में डूबने से दोनों की मौत

नवीनगर थाना स्थित पीढ़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि इनके साथ वाले और भी वाहनों में सवार बारात में जाने वाले लोग आगे निकल गए थे. ये दोनों जैसे ही नवीनगर स्थित सिंचाई कॉलोनी के नजदीक बारा गांव पहुंचे. तभी एकाएक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार को कुचल दिया. जिसके बाद वे दोनों लोग सड़क के पास नहर में जाकर डूब गए.जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान झारखंड स्थित पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनिया डिबराही पंचायत अंतर्गत खरडीहा गांव निवासी 36 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार (पिता दूधेश्वर सिंह) एवं हरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

इस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर पड़ी बाइक की इंडिकेटर जल रही थी. वहीं मौके पर पहुंचकर कई लोगों ने नहर से दोनों व्यक्तियों को निकालने की कोशिश की, लेकिन शव को बाहर नहीं निकाल पाए. आखिरकार मामले की सूचना पुलिस को दी गई. नवीनगर थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवीनगर पुलिस ने दोनों व्यक्ति के शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. जहां से गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दोनों युवकों के शव को सौंप दिया गया. मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.