बांका में दोस्त के साथ परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कु’चला, मौ’त

बांका में परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार परीक्षार्थी की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण के पास की है। मृतका अमरपुर थाना क्षेत्र के बेला शोभनपुर गांव निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सरस्वती कुमारी बताई जाती है।

Bihar:बांका में दोस्त के साथ परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला,  मौत - Bihar: Truck Crushes Girl Student Who Was Going To Take Exam With  Friend In Banka, Dies -बताया जाता है कि बाइक पर दो छात्राएं सवार थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरस्वती साहपुर बलुआ निवासी अपनी सहेली श्वेता कुमारी और उसके भाई गुलशन के साथ परीक्षा देने बौंसी जा रहे थे। तभी बौंसी की ओर से आ रहे बेलगाम ट्रक (बीआर10जीबी 1550) ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया जिससे सरस्वती कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में गुलशन और उसकी बहन श्वेता को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं गुलशन अपनी बहन श्वेता को लेकर परीक्षा दिलाने निकल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय बड़े वाहनों की नो इंट्री रहती है लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैये की वजह से नो इंट्री का पालन नहीं किया जाता है जिस वजह से इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading