अररिया: बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी आ’ग, पांच घर ज’लकर रा’ख

अररिया : बीते बुधवार की रात्रि भरगामा थाना क्षेत्र के भरगामा पंचायत के जामुआन वार्ड नौ में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में पांच घर सहित घर में रखा सामान, नकदी आदि जलकर राख हो गए।पीड़ित के अनुसार, बिजली के शार्ट सर्किट से मनोज मंडल के घर में आग लग गई थी। इसकी लपटों ने देखते ही देखते अशोक मंडल, बिजल मंडल, विनोद मंडल, कारी मंडल के घर को अपनी चपेट में ले लिया।

Khagaria news: आग लगने से छह घर जलकर राख, पीड़ितों के सामने रहने खाने की  समस्या, six-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-khagariaबताया जा रहा है अगलगी की घटना में घर में रखा सामान, फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, चार साईकिल, नकद, सहित जेवरात जलकर राख हो गए। इस घटना में दो भैंस के भी झुलस जाने की बात बताई जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने भरगामा प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहीं, आनन-फानन में अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

एक पीड़ित ने बताया कि रात्रि के समय हम लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। इसी दौरान भैंस की आवाज को सुनकर जगे तो देखा कि पांच घर धू-धूकर जल रहे हैं। शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोग आग बुझाने में लग गए। अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर कर्मचारी के द्वारा जांच करवाई जा रही है। जांच की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद उचित मुआवजा राशि मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.