पटना सिटी में दुकानदार ने खुद को ल’गाई आ’ग, अ’तिक्रमण हटाने गई टीम से हुआ था उसका झगड़ा

पटना: बिहार के राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में एक शख्स ने गुस्से में आकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पटना सिटी इलाके में अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में एक हार्डवेयर दुकानदार ने खुद को आग लगा लिया। झुलसने से दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने दुकानदार को इलाज के लिए एनएमसीएच ले गए हैं।

patna-city
इस घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। दरअसल, प्रशासन की टीम और आरपीएफ पुलिस मेहंदीगंज गुमटी के पास अतिक्रमण हटाने गई थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

इसके बाद गुस्से में आकर दुकानदार ने खुद को आग लगा लिया। बाद में घटना से गुस्साए लोग उग्र हो गए। आलमगंज थानाक्षेत्र के मेहंदीगंज गुमटी पर लोगों ने प्रशासन की टीम को खदेड़ दिया। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन की टीम मौके से भागने को मजबूर हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading