शादी के एक हफ्ते बाद ही पति को सोते हुए छोड़, दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फुर्र…

सोनपुर: धूमधाम के साथ हुई शादी के मात्र एक सप्ताह के अंदर ही अपने पति को गहरी नींद में सोते छोड़कर गहनों से लदी दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

वाराणसी में विवाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन फिल्मी स्टाइल में फरार,  दुल्हा कार में बैठा रहा और दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र - Bride Absconded  With Lover ...गुरुवार की रात यह घटना सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 10 फरवरी को धूमधाम के साथ उक्त दुल्हन की शादी सोनपुर के एक मंदिर में संपन्न हुई थी। इसमें बड़े उत्साह के साथ वर और वधू दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए थे। इसके बाद 11 फरवरी को पूरे तामझाम के साथ वर-वधू का स्वागत समारोह संपन्न हुआ।

बताया गया है कि दो-तीन दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। अभी घर के कुछ मेहमान भी घर पर ही थे कि इसी बीच गुरुवार की रात पति के गहरी नींद में सोने के बाद चुपके से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गई। दूल्हे की जब सुबह नींद खुली तब दुल्हन को घर में नहीं पाकर इधर-उधर खोजने लगा। जब कहीं कुछ अता-पता नहीं चला, तब थक हारकर उसने इस आशय की लिखित सूचना स्थानीय थाने में दी।

इस संबंध में पूछे जाने पर दिघवारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें वधू पक्ष के लोगों की भी गलती है।उन्हें जानकारी थी कि लड़की का प्रेम प्रसंग किसी के साथ चल रहा है तब शादी करके दोनों घर बर्बाद नहीं करना चाहिए था। मामले की छानबीन जारी है। उधर, दूल्हे के घर पर शादी की खुशियां मातम में बदली हुई हैं। दोनों परिवारों में उदासी छाई हुई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading