मुजफ्फरपुर: मैरीगोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं गणेश वन्दना से की गई ।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनेकता में एकता रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अनील एवं डॉ. भावना निर्देशक, श्री विश्वजीत नारायण, प्रधानाचार्य श्री मती नुपूर भूषण सिंह एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए छात्रों को देश की प्रगती में योगदान हेतु प्रोत्साहित व प्रेरित किया।
छात्रों के प्रस्तुति जल ही जीवन है, अनपढ़ नेता और जट-जटिन जैसे अनेक नृत्यों से दर्शको की तालियां बटोरी। विद्यालय की शिक्षिका मनीषा कुमारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





