डबल म’र्डर के बाद पटना सिटी में बवाल, आ’क्रोशितों ने आ’रोपी के घर को फूं’का..

पटना: राजधानी पटना में फायरिंग में दो लोगों की मौत बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी उमेश रॉय के घर और कम्युनिटी हॉल में आग लगा दी. मामला पटनासिटी नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव का है. जहां पुराने विवाद में गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं. गाड़ी पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट के बाद एक पक्ष ने गोली चला दी थी. फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद लोग भड़क गए और उमेश राय के घर और शादी हॉल को फूंक दिया. घटना के बाद से सीनियर पुलिस ऑफिसर लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

Thumbnail imageधूं-धूंकर जला कम्युनिटी हॉल

दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों जमकर हंगामा किया. सभी उमेश राय के घर पहुंच गए. पहले सभी ने पत्थरबाजी की और उसके बाद घर और कम्युनिटी हॉल में आग लगा दी. आग की लपटें इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद से पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस पूरे मामले के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

क्या है पूरा मामला

पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर शुरू हुआ था. जिसके बाद उमेश राय, बच्चा राय और रमेश राय के द्वारा फायरिंग की गई. इस पूरे घटना क्रम में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं. घटना में एक ही परिवार के गौतम कुमार और रौशन कुमार की मौत हो गई है. लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को बहाल कर दिया है. वहीं इसके बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading