बेगूसराय में 9वीं के छात्र का म’र्डर, शाम में ट्यूशन पढ़ने निकला था, सुबह में खेत में मिली ला’श

बेगूसराय में अपराधियों ने एक छात्र का अपहरण कर निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दिया है। शव केले के बागान स्थित स्टेट बोरिंग के हौद से बरामद हुआ है। इस छात्र की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। मृतक छात्र की पहचान कैथमा गांव निवासी स्वर्गीय प्रवीण कुमार के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।

Bihar News:बेगूसराय में 9वीं के छात्र का मर्डर, शाम में ट्यूशन पढ़ने निकला  था, सुबह में खेत में मिली लाश - Bihar News: Class Ix Student Murdered In  Begusarai - Amar Ujala

कल निकला था ट्यूशन पढ़ने
परिजनों ने बताया कि कल घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए बेगूसराय गया था उसके बाद अचानक वह लापता हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कोई अतापता नहीं चल सका। आज ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि केला बागान स्थित स्टेट बोरिंग के हौद में एक शव पड़ा हुआ है।

 

परिजनों के द्वारा जब उस शव को देखने के लिए गए तो उसकी पहचान कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पहले कन्हैया कुमार का अपहरण किया, फिर निर्मम तरीके से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल इस घटना के बाद मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading