पूर्णिया: चलती बस बनी आग का गो’ला, शी’शा तो’ड़कर बाहर निकले यात्री

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में बस में  शार्ट शर्किट से आग लग गई. पूर्णिया स्थित सदर थाना क्षेत्र में बस में आग लगने के बाद एनएच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि बस मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही थी, इसी दौरान पूर्णिया में एनएच 31 पर अचानक बस धू-धूकर जलने लगी. हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया.

Thumbnail image
बस में शॉर्ट सर्किट से आग

स्थानीय पुलिस को सूचना मिली उसके कुछ ही समय के बाद दमकलकर्मी वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी भीषण आग पर काबू पाया. इस मौके पर पहुंचे पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि बस से निकलकर कई पैसेंजर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. वहीं कुछ लोग आग से डरकर जल्दबाजी में बस के शीशे को तोड़कर बाहर निकले. तभी वहां मौजूद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया.

पहले भी लगी बस में आग

इस घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी यात्री तो सुरक्षित निकल गए. जबकि बस में कुछ यात्रियों के सामान जलकर राख हो गए. बताया जाता है कि इसके पहले दो साल पहले पूर्णिया में दो बसों में आग लग गई थी. जो बिहार थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में लगी हुई थी. जबकि उस हादसे में कई यात्रियों की जलने से मौत भी हो गई थी. साथ ही कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए थे. इस घटना के बाद कई लोगों का कहना है कि इस तरह की हादसा बस में कभी-कभी बिजली वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हो जाती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading