बिहार : अ’पराधी की गि’रफ्तारी के लिए गई पुलिस पर ह’मला, ASI समेत पांच घा’यल

सीवान: सीवान में छापेमारी करने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। यह हमला असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में हुआ है। इस घटना में एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Bihar:अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हमला, सीवान में Asi समेत पांच घायल - Bihar: Police Went To Arrest The Criminal, Five Injured Including Asi In Siwan - Amar Ujalaइस अपराधी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि असांव थाना की पुलिस चितौनी गांव में दर्ज कांड संख्या 3/23 में अभियुक्त रोहित सिंह को गिरफ्तार करने गई थी। जिसके बाद उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के जवानों को के साथ मारपीट की गई जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए । घायल पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

ये पुलिसकर्मी हुए हैं घायल
घायलों पुलिसकर्मियों में एएसआई जगदीश प्रसाद सिंह, होमगार्ड के जवान चालक उपेंद्र यादव, बैकुंठ चौबे, सुदामा पांडेय एवं हरेराम यादव शामिल हैं। वहीं इस मामले में एएसआई जगदीश प्रसाद सिंह के आवेदन पर विवेक सिंह, चंद्र भूषण सिंह, रोहित सिंह, अमित सिंह, वीगन सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले पर असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस बल कम होने की वजह से अपराधियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि पुलिस टीम अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही पुलिस पर हमले की बात अफवाह है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading