जदयू से बाहर निकल राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने के अगले दिन उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोपों की झड़ी लगाई और पीएम नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे गढ़े। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जदयू में सेकेंड मैन किसी को बनने ही नहीं दिया।
वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने निकल रहे हैं जबकि उनके ही बेहद करीबी नेता अगले 10 साल बाद भी नीतीश के ही मुख्यमंत्री रहने की बात कर रहे हैं। वैसे भी नीतीश करेंगे क्या? विरोधी दलों में दर्जनभर पीएम उम्मीदवार हैं। नरेंद्र मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है। उनका कोई मुकाबला नहीं सकता है।





