नहर किनारे फेंकी मिली युवक की ला’श, ते’जाब डालकर श’व को जलाने की भी कोशिश

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के किला मैदान, दरिया शहीद बाबा मजार के समीप नहर के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई है. युवक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष अनुमान की जा रही है. उसने जींस और टीशर्ट पहन रखा है. शव देखने से ऐसा लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या के बाद लाश पर तेजाब डालकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई है, जिसके कारण उसका चेहरा तथा उसका हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा है.

Buxar News: नहर के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, साक्ष्य मिटाने के लिए  तेजाब से जलाने की कोशिश, dead-body-of-youth-found-in-buxarघटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है.

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी छोटू ने बताया कि गुरुवार की सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे जब लोग नहर के किनारे से गुजर रहे थे, इसी बीच एक लाश फेंकी हुई दिखाई दी. युवक ने शरीर पर ब्लू जींस और टीशर्ट पहन रखा है. देखने से ऐसा नहीं लग रहा कि वह कोई स्थानीय युवक है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को साक्ष्य छुपाने की नीयत से नहर के किनारे फेंक दिया गया है. तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच मे जुटी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading