पहले प्यार, फिर चो’री छिपे शादी, अब लड़की को अपनाने से मना कर रहा बीएसएफ का जवान

नवगछिया: नवगछिया में 2 वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम प्रसंग मामले में रंगरा थाना क्षेत्र के चापर निवासी पंकज यादव का पुत्र राजा यादव और सहोड़ा निवासी अमोल यादव की पुत्री की शादी की रात में भवानीपुर मंदिर मैं करवाई गई। चापर निवासी राजा यादव जो सरकारी नौकरी बीएसएफ में कार्यरत है। वह सहोड़ा की लड़की से करीब 2 वर्षों से प्यार करता था। सोमवार को राजा छुट्टी पर घर आ रहा था, जिसकी जानकारी उसने फोन पर अपनी प्रेमिका को पहले ही दे दी थी। राजा 20 फरवरी को सुबह 6:30 बजे महानंदा ट्रेन से उतर कर सीधा घर जाने के बजाय अपनी प्रेमिका के पास सत्संग स्थल मिलने पहुंच गया और फिर शाम में एक दूसरे ने भवानीपुर शिव मंदिर में शादी कर ली। जानकारी मिलने के बाद लड़की और लड़के के परिजन मौके पर पहुंचे।

लड़के के परिजन शादी मानने को तैयार नहीं थे और रंगरा थाना पहुंच गए। जहां आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों द्वारा लड़के को स्टेशन पर से अगवा कर जबरदस्ती उसकी शादी करवा दी गई है। जानकारी मिलने के बाद लड़की ने खुद थाने में फोन कर थानेदार को सूचना दी कि गलत आरोप है। वह लड़के से 2 साल से प्रेम करती है जिसका रिकॉर्ड उसके पास मोबाइल में है। लड़की ने कहा कि लड़के के छुट्टी लेकर घर आने की सूचना उसे पहले से थी। शादी के बाद जब इसकी जानकारी उनके परिजनों को मिली तो परिजनों के दबाव के कारण शादी से पीछे हट रहा है।

पीड़िता ने कहा की लड़का अपने राजी खुशी से आया जिसका नाम राजा कुमार है। राजस्थान ने उसकी ड्यूटी है वो वहीं से मेरे पास आया। 18 तारीख को ट्रेन पकड़ा और 20 तारीख को मेरे पास आया। राजी खुशी से दिन में मेरे साथ अच्छे बिताया। उसके बाद शाम में मर्जी से मेरे साथ शादी किया। शादी होने के बाद उसके मां पिता को पता चला तो लड़का बोला मेरी मां पिता मुझे डांटेंगे, मारेंगे हम क्या बोलेंगे मम्मी को। जबकि लड़का अपने मर्जी से शादी किया। उसके बाद लड़का का मामा लोग आए और गाली गलौज कर के लड़का को मेरे पास से लेकर चले गए।

शादी 20 फरवरी को भवानीपुर शिव मंदिर में हुआ है। पिछले 2 साल से हम दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मेरे घर में इस बारे के सब कुछ पता था। लड़के के घर में भी सब कुछ जानता था की बातचीत होता है, कई बार उसकी मम्मी फोन भी छीनी थी, बोला जाता था नही बात करने फिर भी हमसे बात करता था। जबकि हम आठ महीना से इग्नोर किए की हमको कॉल मत किया कीजिए फिर लड़का फोन करता रहा।

लड़का अभी BSF में नौकरी कर रहा है। जबकि अब लड़का झूठा आरोप लगा रहा है की हम ट्रेन से उतरे तो हमको किडनेप कर के ले गया और शादी करवा दिया। जबकि ऐसा कुछ नही हुआ है, जैसा बोल रहा है।  जब हमसे प्रेम किया तभी तो मेरे आया। अब बोल फोन भी नही उठाता है। फोन करते है तो फोन ऑफ कर लेता है। अब बात कर का मन नहीं है उसका।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading