गया में चो’र-चो’र का शो’र कर ग्रामीणों ने की युवकों की पि’टाई, एक की मौ’त, दो को किया अ’धमरा

बिहार के गया में चोर-चोर कह कर ग्रामीणों की भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं दो युवकों को अधमरा कर दिया. गंभीर हालत में दोनों युवकों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार इन दिनों गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत डीहा पिपरा गांव में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी. इसी क्रम में स्कॉर्पियो वाहन से उक्त तीनों युवक वहां पहुंचे थे. उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ ने तीनों युवकों को घेर लिया और फिर मारपीट करते हुए लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक की हत्या कर दी. वहीं, 2 को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

डीहा-पिपरा गांव के समीप हुई घटना

जानकारी के अनुसार गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत बीती रात्रि को डीहा गांव में एक स्कॉर्पियो वाहन से तीन युवक पहुंचे थे. उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों को उनके चोर होने का शक हुआ. इसके बाद डीहा-पिपरा के ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. इस बीच तीनों युवक भागने लगे और अपने पास रहे हथियार से एक फायरिंग भी की. इसके बाद भी गांव के लोगों ने तीनों को खदेड़ना जारी रखा और फिर आखिरकार पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने तीनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इसमें से एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दो युवकों को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों युवकों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है.

मोहम्मद बाबर नाम के युवक की की हुई मौत

इस घटना में मोहम्मद बाबर बेलागंज के कुरीसराय निवासी की मौत हो गई है. वहीं, मोहम्मद रुकबुद्दीन और मोहम्मद साजिद गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं. परिजनों का कहना है, कि उन्हें फोन करके बुलाया गया था, जिसके बाद में स्कार्पियो वाहन से डीहा गांव को पहुंचे थे. इस क्रम में ऐसी घटना हुई है.

सुबह में चौकीदार से मिली घटना की जानकारी

मृतक बाबर के पिता ने बताया कि गुरुवार की सुबह को अपने पुत्र की मौत की जानकारी मिली. पिता के अनुसार जमीन विवाद के मामले को लेकर पुत्र की हत्या की गई है. वहीं, इस घटना में शामिल कई लोगों के नाम भी उनके द्वारा बताया गया है. इस तरह की घटना को लेकर तनाव भी बताया जा रहा है. मृतक के पिता ने घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

पुलिस को शक अपराधिक घटना करने गए थे

पुलिस को शक है कि यह तीनों अपराधिक घटना को अंजाम देने गए थे. ये जिस वाहन से गए थे, उस वाहन से एक चाकू, तीन गोली और बम बरामद किया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, चौकीदार ने बताया कि चोर चोर कह कर तीनों को ग्रामीणों की भीड़ में इस तरह की घटना की गई है, जिसमें से एक की मौत हो गई है. दो गंभीर रूप से घायल हैं.

तीन में से दो का रहा है अपराधिक इतिहास: एसएसपी

गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बेलागंज थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ द्वारा किए गए घटना में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दो घायल हो गए हैं. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. ये तीनों जिस वाहन से गए थे, उस वाहन से बम, कारतूस आदि मिला है. वहीं, जिसकी मौत हुई है, उसे छोड़कर दो अन्य युवकों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी मिला है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और फिलहाल मृतक के पिता के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading