जमुई में र’फ्तार का कहर, बाइक की ट’क्कर से महिला की मौ’त, मु’आवजे की मांग

जमुई जिले में बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

Bihar:जमुई में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग  - Bihar Woman Died In Bike Collision In Bihar Jamui - Amar Ujala Hindi News  Liveमृतक महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव निवासी सनोज मांझी की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि अनिता देवी लकरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर किसी काम को लेकर सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दिया और मौके से युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। अन्यथा शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया जाएगा। इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading