जहानाबाद. शहर के गांधीनगर मोहल्ले से देर रात पुलिस ने देसी कट्टे के साथ भाग रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. दरअसल किसी वयक्ति ने युवक को हथियार के साथ जाते हुए देखा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. नगर थाने की पुलिस ने गांधीनगर के गली से उक्त युवक को एक देसी कट्टे के साथ रंगे हाथ दबोच लिया।

पकड़ा गया युवक सुशांत कुमार ऊंटा मोड़ का निवासी बताया जा रहा है ।पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगालने में जुटी है. साथ ही पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।




