रसोई में खाना बना रही थी युवती, पड़ोसियों ने खिड़की से नि’शाना सा’धकर मा’र दी गो’ली

छपरा: छपरा के मढ़ौरा में घर मे खाना बना रही नवयुवती को उसके पड़ोसियों ने घर की खिड़की के रास्ते गोली मार दिया । गोली कंधे में लगी है। गोली लगने के बाद परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सक ने घायल युवती का इलाज किया।

घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सब्ज़ी बाजार इलाके का है जहाँ केदार प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू घर के अंदर खाना बना रही थी इसी बीच उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक जिसके साथ अन्य लोग भी थे, खिड़की के रास्ते गोली चला दिया, जो उसके दाहिने कंधे में लगा है। घायल युवती की मानें तो पूर्व का कोई विवाद नही रहा है इसलिए गोली मारने का कारण समझ मे नही आया है।

वहीं मामले में डीएसपी ने बताया कि युवती को एयरगन से गोली मारी गई है। फिलहाल, पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading