होमगार्ड पिता की मौ’त के बाद अनुकंपा की नौकरी के लिए बहन का दु’श्मन बना भाई, दे रहा मा’रने की ध’मकी

औरंगाबाद : होमगार्ड पिता की मौत के बाद अनुकम्पा की नौकरी को लेकर एक भाई अपनी ही बहन का दुश्मन बन गया और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

अपनी जान की रक्षा की गुहार को लेकर शुक्रवार को एसपी से मिलने समाहरणालय आई बारुण थाना क्षेत्र के पीपरा बगाही की पीड़िता देवंती कुमारी ने बताया कि उसके पिता स्व रामचंद्र सिंह अग्निशमन विभाग दाउदनगर में चालक के पद पर कार्यरत थे और पिछले वर्ष ही 15 जून 2022 को ड्यूटी के दौरान हो गई थी। उनकी मौत के बाद अनुकम्पा पर नौकरी के लिए पूरे घर की सहमति से मेरे बारे में विचार बना।

अचानक भाई के बदल गए विचार

मेरी बहन और भाई ने भी अपनी सहमति दे दी क्योंकि अनुकम्पा पर नौकरी की योग्यता उसके भाई में नही थी क्योंकि वह मैट्रिक पास भी नहीं था।इसलिए इसके लिए मेरे नाम को परिवार के सदस्यों ने आगे किया। कुछ दिन सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन अब भाई दुश्मन बन गया और मेरी हत्या करने की धमकी दे डाली। स्थिति यह है कि उसे अब बगाही छोड़कर दाउदनगर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।आज एसपी से मिलकर जान की रक्षा की गुहार लगाई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.