विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि पर की ता’बड़तोड़ फा’यरिंग, हुई मौ’त, मेहमान बनकर आए ह’त्यारे

कटिहार: शादी समारोह में मेहमान बनकर आये और ताबड़तोड़ गोलीबारी से मुखिया प्रतिनिधि को उतार दिया मौत के घाट, कटिहार के इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मचा हुआ है, एक बार फिर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे है।

कदवा प्रखंड के बिझोरा पंचायत के मुखिया सबिया खातून के पति तनवीर राही के हत्या के मामले में बताया जा रहा है कि वह तेलता थाना क्षेत्र के सिंगरौल गांव में एक शादी समारोह में भोज खाने के लिए गये हुए थे, उस वक्त अज्ञात अपराधियों ने मेहमान के भेष में शादी के भोज में घुसकर ताबड़तोड़ गोली चला कर मुखिया प्रतिनिधि तनवीर राही को  मौत के घाट उतार दिया। शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गया लेकिन अपराधी लोगों के बीच दहशत मचाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए निकलते बने, इस दौरान भागने के क्रम में जल्दबाजी में अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया है, पुलिस उसे जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दिया है, घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं।

चर्चा यह भी है हाल के महीनों में भाजपा नेता संजीव मिश्रा हत्याकांड में जो लोग शामिल थे, उन लोगों ने ही एक बार फिर इस घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस लोगों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के भरोसा करते हुए शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए ले आया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.