‘भगवान राम का अपमान कर रही BJP’, पोस्टर में मोदी को राम और अमित शाह को हनुमान दिखाने पर बोली RJD

पटनाः गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंच रहे हैं और उनके आगमन से पहले बीजेपी की कार्यकर्ताओं ने पटना के सड़कों पर एक पोस्टर लगाया है. जिसमें नरेंद्र मोदी को राम के रूप में दिखाया गया है, जबकि अमित शाह को उनके भक्त हनुमान के रूप में दिखाया गया है. इसको लेकर बिहार में बयानबाजी तेज हो गई है. पोस्टर को लेकर राजद ने बीजेपी पर तंज कसा है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिस आदमी को हनुमान के रूप में दिखाने की कोशिश का गई है, उन्होंने देश को किस तरह से बर्बाद किया है वह देश की जनता जान रही है.

Thumbnail imageविपक्षी एकता पूरे देश में मजबूत

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विपक्षी एकता पूरे देश में मजबूत हो गई है. अब इनका राज खत्म होने वाला है, तो तरह-तरह के हथकंडे यह लोग अपना रहे हैं जो कि कहीं से भी उचित नहीं है. जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, संविधान सुरक्षित नहीं है युवाओं को रोजगार देने के जो वायदे किए गए थे वह पूरा नहीं किया गया है. जिस रामराज की बात वह करते थे निश्चित तौर पर वह सब कुछ नहीं दिख रहा है.

राजद के लोग करते हैं राम का अपमान

वहीं, इस पोस्टर पर बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा कि कार्यकर्ताओं में श्रद्धा है. कार्यकर्ता ने देखा है किस तरह से अपने देश को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने किया है. उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण भी अगर हो रहा है तो उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी है, राजद के लोग लगातार राम का अपमान कर रहे हैं उनके मंत्री रामचरितमानस को लेकर जो बयान दिया और उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पूरे देश के लोगों ने देखा है कि किस तरह से लगातार भगवान राम का अपमान राजद के लोग कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading