लुधियाना से अररिया जा रही बस से श’राब की बड़ी खेप ब’रामद, पुलिस ने 3 त’स्करों को किया गि’रफ्तार

मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई किया है। पीपरा कोठी थाना पुलिस ने लुधियाना से अररिया जा रही बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सुपौल व शिवहर जिला के बताए जा रहे है।

वही पुलिस ने बस को जब्त करते हुए तीन मोबाइल व फास्टैग को भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि पानीपथ से शराब की खेप लोड किया था। दरभंगा में इसका डिलेवरी करना था। पुलिस बस के डिक्की में रखे 260 बोतल विदेशी शराब को बरामद कर कार्रवाई में जुट गई है।

पीपरा कोठी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से आ रही बस में होली को लेकर शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने ओवर्ब्रिज के पास लुधियाना से अररिया जा रही बस का जांच किया गया। बस के डिक्की में रखे सात लगेज बैग में 260 बोतल शराब का पैक पाया गया। जब्त शराब 151 लीटर बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया की पुलिस ने तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर दीपक चौधरी और अभिनव कुमार सुपौल के बताए जा रहे है। वही अजित सिंह शिवहर का बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को  बताया कि शराब की खेप पानीपथ से लोड किया गया था। जिसे दरभंगा में डिलेवरी करना था। पुलिस ने बस को जपत करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.