मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में आज युवा रक्तदाता ग्रुप के तत्वाधान में रक्त दान किया गया। ग्रुप से सदस्य आयुष राज ने कहा कि रक्तदान करना अच्छा लगता है, आयुष ने स्वयं एक यूनिट खून रक्तदान किया। आयुष ने लोगों से अपील की है कि जब भी मौका मिले रक्तदान करे जिससे लोगो की जान बचाई जा सके।
आपको बता दे कि संस्थापक गोपी मेहता द्वारा लगातार शहर के चिन्हित क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाई जाती है ।
उन्होंने कहां रक्तदान करने से व्यक्ति मानसिक, शारीरिक एवं नियमित रूप से स्वस्थ रहते है। रक्तदान कर के दुसरो की जान बचाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। इस मौके पर अंकित सिंह, आंचल राज, मयंक राज मौजूद रहे।







