पटना में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के गार्ड को मा’री गो’ली, रेलकर्मियों में मचा ह’ड़कंप

पटना. स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के गार्ड को गोली मारने से हड़कंप मच गया। राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रेन गार्ड को गोली मार दी। अज्ञात हमलावरों ने गुलजारबाग स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के गार्ड को रविवार रात करीब 11 बजे गोली मारी। घायल गार्ड की पहचान सचिन के रूप में हुई है।

घायलावस्था में गार्ड को इलाज़ हेतु रेलवे अस्पताल में कराया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे फोर्ड हॉस्पिटल खेमनीचक में भर्ती किया गया है। गार्ड को गोली किन कारणों से मारी गई इसे लेकर पुलिस के हाथ खाली हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.