भागलपुर: नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ले से रविवार को पुलिस ने एक 10 साल के मूक-बधिर बच्चे को बरामद करते हुए बच्चा चोर को गिरफ्तार किया है। बरामद बालक मनियामोर निवासी मोदी साह का पुत्र डिंपल कुमार है। बताया जा रहा है कि बच्चा चोर ने स्मैक के लिए मूक-बधिर बच्चे को अगवा किया था।
बताया गया कि मुमताज मोहल्ला निवासी मु. आलम बच्चे को बिस्किट व चाकलेट का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले आया था। बच्चे को बोरी में बंद उसे कमरे में रख बाहर चला गया। तभी किसी तरह बच्चा बोरी से बाहर निकला। उसने कमरे की खिड़की से बाहर घास काट रही महिलाओं को इशारा कर अपने पास बुलाया।
ग्रामीणों ने बच्चे का रेस्क्यू कियामहिलाओं ने बच्चे के इशारा समझ मोहल्ले के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आलम के घर का दरवाजा खोला और बच्चे को बाहर निकाला। वहीं, घटना की जानकारी नवगछिया थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का रेस्क्यू कर आलम को गिरफ्तार कर लिया। इलाज के उपरांत डिंपल को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया।
बच्चा चोर के घर से रस्सी व धारदार हथियार बरामद
मामले में बताया गया कि मु. आलम स्मैक का नशा करता है। इसे नशे की लत को पूरा करने के लिए वह बच्चा चोरी करता है। नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी। बच्चे को बरामद किया गया, आलम के घर से रस्सी व धारदार हथियार बरामद किया गया है। उसपर खून के धब्बा भी मिले हैं। बच्चा बोल नहीं पाता है। बच्चे की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



