जमुई: कॉस्मेटिक शॉप में लगी आग, लाखों का सामान ज’लकर रा’ख

जमुई: बिहार के जमुई के कॉस्मेटिक शॉप में आग लग गई. सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार के व्यापारी संतोष भगत के कॉस्मेटिक दुकान में रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. जिसमें लाखों रुपये के सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू करने के लिए काफी कोशिश की. हालांकि आग पर काबू नहीं पाया गया. तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों के पहुंचते-पहुंचते दुकान के सभी सामान जलकर राख हो गए.

Thumbnail imageकॉस्मेटिक दुकान में लगी आग

दुकान मालिक के अनुसार रात के समय दुकान बंद करने के बाद सभी लोग अपने घर चले गए थे. तभी देर रात दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खबर मिली. जानकारी मिलते ही आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे. वहां देखा कि दुकान के शटर से आग की लपटें बाहर निकल रही है. इसके बाद हम सभी लोगों के होश उड़ गए.

दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बाजार वासियों की काफी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय बाजार के लोगों ने तत्काल अग्निशमन को फोन कर सूचित किया. मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मी आग को बुझाने में सफल रहे. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कई घरों से वाटर पंप को चलाया. जबकि आग बुझने तक दुकान में रखे सारे कॉस्मेटिक के सामान जलकर राख हो गए. दुकान मालिक मनोज भगत ने बताया कि हम सभी भाई इसी दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

“आग लगने से 50 लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए. हम सभी लोग घर में सोने चले गए थे. उसके बाद अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में घर में आग लग गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading