भागलपुर में तीन तल्ला इमारत में लगी भी’षण आ’ग, लाखों समान ज’लकर हुआ खाक

भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो बजे खलीफाबाग चौक स्थित एक तीन तल्ला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना दो बजे के बाद की है, जिस वक्त खलीफाबाग चौक से कोतवाली चौक तक बाजार इलाका सुनसान था। इस वजह से बिल्डिंग में आग की ख़बर काफी देर तक लोगों को नहीं मिली।

Bihar:भागलपुर में तीन तल्ला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों समान जलकर हुआ खाक  - Fire Broke Out In A Three-storey Building In Bhagalpur - Amar Ujala Hindi  News Liveबताया जा रहा है कि इस तीन तल्ला इमारत में अभी दो दिन पहले एक नया रेस्टोरेंट खोला गया था। भीषण आगजनी के कारण पूरी तीन तल्ला इमारत जलकर खाक हो गई। रेस्टोरेंट के मालिक का नाम अलीगंज निवासी अमित आनंद बताया जा रहा है।
गौरतलब हो की इस रेस्टोरेंट के मालिक शहर में अलग-अलग जगहों पर और दो रेस्टोरेंट हैं, जिसकी तीसरी ब्रांच अपने पार्टनर के साथ मिलकर उन्होंने दो दिन पहले खोली थी। जानकारी के अनुसार उक्त मालिक करीब 12 बजे रेस्टोरेंट बंद कर अपने घर चले गए थे। आगजनी की ख़बर देर रात अगल बगल के लोगों से मिली। जानकारी मिलते ही रेस्टोरेंट के मालिक ने सूचना दमकल विभाग को दी।

दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पा लिया, लेकिन देर से जानकारी मिलने के कारण बिल्डिंग पूरी तरह जल गई। अंदर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं मामले को लेकर किसी ने साफ तौर कुछ नहीं कहा है, जबकि मालिक और उनके पार्टनर्स दुकान में आगजनी को लेकर तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading