बाइक सवार दो युवकों को तेज र’फ्तार वाहन ने मा’री टक्कर, एक युवक की मौ’त, दूसरा गं’भीर

बेगूसराय: बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के आलमपुर गांव के समीप एनएच 28 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीमचक निवासी करीब 41 वर्षीय सुशील कुमार सिंह के रूप में की गई है। वहीं, घायल की पहचान असीमचक गांव पंकज कुमार के रूप की गई है।

Bihar:बेगूसराय में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक  युवक की मौत, दूसरा गंभीर - Bike Rider Dies Due To Vehicle Collision In  Begusarai - Amar Ujalaप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर दलसिंहसराय की तरफ से तेघड़ा की तरफ जा रहे थे। वहीं तेघड़ा की ओर से दलसिंहसराय की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित सूरो आलमपुर गांव के समीप एनएच 28 पहुंचते ही मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार एनएच 28 के किनारे जा गिरे। ग्रामीणों ने दोनों बाइक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने बछवाड़ा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। उक्त दोनों व्यक्ति दलसिंह सराय से अपनी बाइक से बरौनी बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading