59 कंडो में ज’ब्त श’राब पर चला प्रशासन का जेसीबी, 10 लाख रुपये के श’राब हुए थे ब’रामद

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बरामद देसी और विदेशी शराब को कुचलकर ध्वस्त किया गया. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी के पास शराब की खेप जब्त करने के बाद जेसीबी से कुचला गया. इस तरह के कई खेपों में हजारों लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की गई थी. जिसके बाद उत्पाद विभाग के टीम ने कई कांडों में जब्त किए गए शराब पर जेसीबी चलवाया. इसके साथ ही पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई.

Thumbnail imageप्रशासन ने कराया शराब विनष्टीकरण

उत्पाद की टीम ने बलथरी चेकपोस्ट के पास कई मामलों में जब्त हुए हजारों लीटर देसी और विदेशी शराब की बोतलों को नष्ट करवा दिया. इन सारे शराबों पर प्रशासन और उत्पाद विभाग ने जेसीबी का इस्तेमाल कर रौंद दिया. मामले में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शहर के 59 कांडों में जब्त की गई 3941 हजार लीटर शराब पर जेसीबी चढ़ाकर विनष्ट किया गया. इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी भी रही.

जमींदोज की गयी शराब की बोतलें

इस पूरे कार्रवाई के बाद शराब की खाली बोतलों को वहीं पर गड्ढा खोदकर जमींदोज किया गया. अधीक्षक के मुताबिक जिलेभर में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर उत्पाद विभाग की टीम बड़ी कार्रवाई करने में जुटी है. जिला पदाधिकारी के आदेश पर इस शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.