सचिन ह’त्याकांड: चाची का प्रेमी संग बना लिया था वीडियो, कर रहा था ब्लै’कमेल, इसलिए मा’र डाला

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में जोरजा निवासी किशोर सचिन हत्याकांड में पुलिस ने चौथे दिन एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया।

Bihar Crime 14 year old Sachin was a witness to an illicit relationship  brutally murdered by slitting his throat damage body found - Bihar Crime:  अवैध संबंध का गवाह था 14 सालपुलिस के मुताबिक, जोरजा निवासी कैलाश यादव की पत्नी चंचल देवी और रोहित कुमार महतो ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिनके निजी पलों का वीडियो जोरजा निवासी किशुनदेव यादव के पुत्र 16 वर्षीय सचिन यादव ने बना लिया। बार-बार सचिन वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर दोनों ने सचिन की हत्या करने की योजना बनाई।

योजना के तहत मरचरही बगीचा में उसे पकड़कर हंसुली (हसिया) से गला रेत डाला और शव को ठिकाने पर लगाकर फरार हो गए। सचिन का मोबाइल भी ले लिया। हत्याकांड में शामिल आरोपी चंचल देवी कोई गैर नहीं बल्कि, सचिन की अपनी चाची है।

बेनीपुर एसडीपीओ डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम से सचिन लापता था। उसके स्वजन ने पूरी रात खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह सचिन का शव बरामद हुआ। इसके बाद तकनीकी सेल की मदद से थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने पूरे मामले की जांच की। इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सचिन का मोबाइल भी बरामद किया। मामले को लेकर सचिन के पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading