स्नै’चरों से मोबाइल बचाने के चक्कर में रेलयात्री ट्रेन से गिरा, गं’भीर रूप से घा’यल युवक ICU में भ’र्ती

बेगूसराय में ट्रेन में सफर कर रहे एक रेलयात्री से स्नैचरों ने चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान मोबाइल बचाने के चक्कर में रेलयात्री ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।Beware! Mobile snatchers on the prowl | Pune News - Times of Indiaदरअसल, बरौनी कटिहार रेल खंड पर स्नैचरों से मोबाइल बचाने के दौरान एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। घटना बरौनी कटिहार रेल खंड के बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिंगनल स्थित महमदपुर गांव के पास डाउन लाइन की है। लगभग 24 वर्षीय जख्मी मोहम्मद खुर्शीद कटिहार जिला के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हजलपुर गांव निवासी बताया जा रहा है।

पंजाब से बेगूसराय में अपने घर आ रहा था युवक
घायल युवक के परिजनों ने बताया कि खुर्शीद पंजाब में अपने रिश्तेदार के होटल में काम करता है। वह ट्रेन से पंजाब से कटिहार में अपने घर जा रहा था। उन्होंने बताया कि खुर्शीद अवध-आसाम ट्रेन के एसी बोगी में सफर कर रहा था। तब जिले के डीपीएस स्कूल के नजदीक स्थित आउटर सिंगनल के पास ट्रेन की गति धीमी थी। उसी दौरान स्नैचर गिरोह ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसने बताया कि इस घटना में एक यात्री मोकिम का मोबाइल तो बच गया, लेकिन जख्मी खुर्शीद का मोबाइल नीचे गिर पड़ा। तभी खुर्शीद अपने मोबाइल को बचाने के चक्कर में ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया।

आईसीयू वार्ड में किया गया शिफ्ट
सहयात्रियों ने बताया कि घटना का दृश्य देख रेल यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया। तब तक रुकते-रुकते ट्रेन काफी आगे बढ़ गई। गाड़ी के रुकते ही तकरीबन एक किलोमीटर दौड़कर उसके परिजन तड़पते जख्मी को उठाकर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां कई क्लीनिकों द्वारा रेफर करने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल स्थित आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading