नीतीश कुमार के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी जन्मदिन कि शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 72वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर देशभर के दिग्गज नेता सीएम को बधाई दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार के पुराने मित्र नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन पर उन्हें बधाई दी। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मतिथि एक मार्च है। पीएम ने इस खास दिन पर ट्वीट कर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

PM Modi Birthday: Chief Minister Nitish Kumar Congratulated Prime Minister  Narendra Modi On His Birthday Ann | PM Modi Birthday: मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन ...लालू यादव ने छोटे भाई के दीर्घायु जीवन की कामना की

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बेहद खास अंजाद में सीएम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि हमारे पुराने मित्र छोटे भाई बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मतिथि की बधाई देते हुए कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में महिला सशक्तिकरण, जल-जीवन-रियाली समेत अन्य जन उपयोगी योजनाओं के लिए जाना जाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री यशस्वी व दीर्घायु हों।

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

पप्पू यादव ने तमिलनाडु में बिहारियों के लिए सीएम से की अपील

वहीं, जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के माननीय मुखमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु, यशस्वी,स्वस्थ बनाए रखे। पप्पू यादव ने सीएम को अपने इस जन्मदिन को तमिलनाडु में हिंसा के शिकार बिहारी आवाम को समर्पित करने और उनके सम्मान से जीने के हक़ की रक्षा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी, बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत देशभर के बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.