पटना. पटना में अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके से जुड़ा है जहां के कुरकुरी में चितकोहरा के रहने वाले अपहृत सूरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूरज की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को स्कूटी के साथ जंगल में छिपा दिया था. युवक पिछले 24 तारीख से लापता था. परिजनों के मुताबिक वह घर से शराब पीने के लिए कुरकुरी निकला था और फिर लापता हो गया.
फुलवारीशरीफ थाना में परिजनों ने इसको लेकर मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई और फिर इस मामले में आरोपी महिला रेखा देवी मांझी को पकड़ा. पुलिस ने उसी की निशानदेही पर एक युवक को पकड़ा गया और फिर युवक ने पुलिस के कड़ाई के आगे अपना राज उगलाना शुरू किया. तब पुलिस ने उसके बताए जगह कुरकुरी तालाब का जलकुंभी पलटना शुरू किया तो उसके नीचे शव स्कूटी से दबा था. शव को मिलने की बात परिजनों को पुलिस ने बतायी तो वहा लोगों का हुजूम जुट गया.
पुलिस ने आरोपी युवक और महिला की निशानदेही पर शव तालाब से निकाला और पोस्टमार्टम में भेज दिया युवक पिछले 6 दिन से लापता था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है और जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये पटना एम्स भेज दिया गया है.
परिजनों की मानें तो मृतक युवक सब्जी बेचता था और रोज कुरकुरी रेखादेवी के पास शराब पीने की नियत से जाता था. परिजनों को पहले से यह शक भी था की उसने ही हत्या की है. इस मामले को लेकर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा में परिजनों ने सुबह में आगजनी कर सड़क जाम भी किया था, जो शव मिलने की सूचना के बाद समाप्त हुआ था.



